चक्रधर नगर | औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों असहनीय बदबू लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। सड़क किनारे ठेला और गुमटी लगाने वाले लोग इस बदबू से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुर्गंध एक बड़े होटल व्यवसायी के मिठाई गोदाम से फैल रही है। दीपावली में बनाई गई मिठाई का अवशेष सड़कर नाली में मिल रहा है, जिसकी सफाई नहीं हो रही है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। लोगों ने नगर निगम से होटल व्यवसायी पर कार्रवाई की मांग की है। – ओमप्रकाश सोनी


