बोकारो | युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के झारखंड प्रदेशाध्यक्ष नवीन आनंद के नेतृत्व में विनोबा भावे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चास के नए अत्याधुनिक कैंपस का शुभारंभ किया गया। कैंपस आईटीआई मोड़, चास में स्थित है और आने वाले समय में यह झारखंड के तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण परिदृश्य को एक नई दिशा देगा।


