टोंक| मेहंदवास में तेजाजी चौक के पास कंकाली माता मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कंकाली माता की प्रतिमा की झांकी सजाकर पौष बड़ा महोत्सव मनाया। इस मौके पर बड़ों का माताजी के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी गई। महोत्सव में डीजे पर भजनों पर बच्चें, बड़े व बुजुर्ग नृत्य करते दिखे। इस मौके पर प्रशासक भंवर लाल बैरवा, पुजारी जगदीश, रामधन, राधेश्याम, चेतन भारती, नंद भंवर सिंह, गणेश सिंह, मदन लाल गोमे, नाथु माली, असलम वार्ड मेम्बर, विष्णु शर्मा, सीताराम शर्मा आदि मौजूद रहे।


