हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले की हर सुनवाई में कंगना रनोट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश होना होगा। अगली सुनवाई 27 जनवरी को तय की गई है। दरअसल, कंगना रनोट ने याचिका लगाई थी कि उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाए। वकील ने आशंका जताई थी कि उनके पंजाब जाने पर खतरा होगा। वहीं, कंगना के पासपोर्ट जब्ती को लेकर दायर अर्जी पर भी कोर्ट अगली तारीख तक फैसला सुनाएगा। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर की तरफ से पेश वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने पासपोर्ट जब्त करने को लेकर अर्जी दायर की है। उनका कहना है कि कंगना रनोट फिल्म के बहाने विदेश न चली जाएं, इसलिए उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए। किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला पर कंगना ने गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर उनका मजाक उड़ाया था। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। हाल ही में, कंगना रनोट ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया। जानें क्या है पूरा मामला… कंगना ने बुजुर्ग महिला का उड़ाया था मजाकः कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’ बुजुर्ग महिला ने साल 2021 में किया था केस
बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला ने भी कंगना पर किया था पलटवार


