कंचनपुर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए

भास्कर न्यूज | रायगढ़ शुक्रवार को कंचनपुर बैरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की कार से 2 करोड़ रुपए की चांदी की सिल्ली और ज्वेलरी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी से जेवर के संबंध में पूछताछ की। उनके पास कोई दस्तावेज और चांदी की सिल्ली और जेवरात के बिल नहीं थे। सरिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार व ज्वेलरी को जब्त कर लिया है। सरिया थाना प्रभारी टीआर खटकर ने बताया कि रैंडम जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 04 एनजेड 2277 को रोक कर जांच की गई। युवकों ड्राइवर पप्पू साहू और युवक रामरुचि पटेल ने बताया कि वे लोग बरगढ़ से रायपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस को शक होने पर कार की जांच की गई तो कार की डिक्की और सीट के बीच में बैग रखे गए थे। सभी बैगों में चांदी की सिल्ली और जेवर भरे हुए थे। बिल की मांग करने पर दोनों युवकों के पास बिल नहीं था। दोनों युवक पुलिस के पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे। वाहन की तलाशी करने पर पीछे डिक्की में व पीछे सीट में 22 छोटे बड़े बैग और 1 अटैची के अंदर विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण व 5 चांदी की सिल्ली मिली। चांदी के आभूषण व चांदी के सिल्ली का वजन 212.600 किलोग्राम था। इसकी कीमती लगभग 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। बरगढ़ के बाद सरिया के ज्वेलर्स को बेचने आए थे थाना प्रभारी टीआर खटकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया है कि रायपुर के ललित अनिल ज्वेलर्स से चांदी के जेवरात लेकर पहले बरगढ़ गए थे। वहां के दुकानदारों को सामान देने के बाद वे लोग सरिया के ज्वेलर्स को सामान देने के लिए आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *