कंजरों के डेरों पर राघौगढ़ पुलिस की दबिश:गड्ढों में भरा था शराब बनाने का लहान; 10 लाख का 12 हजार लीटर पुलिस ने किया नष्ट

गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजपुरा और साकोन्या गांव में दबिश देकर करीब 10 लाख रुपए कीमत का 12,000 लीटर लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) नष्ट किया। मौके से शराब बनाने की दो स्टील की भट्टियां और बड़ी संख्या में ड्रम भी जब्त किए गए हैं। कंजर डेरों पर चल रहा था कारोबार पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा और साकोन्या स्थित कंजर डेरों पर अवैध शराब बनाई जा रही है। एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर सोमवार दोपहर ट्रेनी डीएसपी आनंद कुमार राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने दोनों गांवों में दबिश दी। पुलिस को मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला, लेकिन डेरों के आसपास सर्चिंग के दौरान ड्रमों और गड्ढों में भरा हजारों लीटर लहान मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिए हैं। अब इस अवैध कारोबार से जुड़े माफियाओं की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में जामनेर टीआई सुरेश सिंह कुशवाह, जंजाली चौकी प्रभारी एसआई अभिषेक तिवारी सहित राघौगढ़, मधुसूदनगढ़ और पुलिस लाइन का बल शामिल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *