लुधियाना| बस स्टैंड चौकी इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला 17 नवंबर का है, जिसकी रिपोर्ट अब पुलिस में दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता लखविंदर सिंह के अनुसार उनकी मां कुलवंत कौर अपने छोटे बेटे सुखचैन सिंह के साथ मुल्लांपुर दवाई लेने जा रही थीं। भारत नगर चौक के पास तेज कंटेनर आया और महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी खाबी बांह कंटेनर के पहिए के नीचे आ गई। घायल को पहले सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया, जहां से उसे तुरंत अमृतसर के गुरु रामदास चैरिटेबल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बाद में 22 नवंबर को परिजन उन्हें नंदा हॉस्पिटल अमृतसर लेकर गए, जहां दो सर्जरी हो चुकी हैं। महिला की हालत अभी भी गंभीर है।


