भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे 48-D पर एक पार्सल कंटेनर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने आग की भनक लगते ही कंटेनर को साइड में रोका और मौके से चला गया। कंटेनर में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर और केमिकल की वजह से एक के बाद एक 6 ब्लास्ट हुए। हादसा गुरुवार दोपहर 1:30 बजे हुआ। आग की लपटें 100 फीट तक उठीं और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। साढ़े 4 घंटे तक कंटेनर धधकता रहा और ऑक्सीजन सिलेंडर और केमिकल में लगातार ब्लास्ट होते रहे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने हाईवे के दोनों तरफ कई किलोमीटर पहले से ही वाहनों को रोक दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। साढ़े 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर ब्लास्ट से उड़े टुकड़े खेतों में गिरे …………. यह खबर भी पढ़ें…. कार से टकराकर 15 फीट गहरी खाई में गिरी वैन:धमाके के बाद लगी आग में जिंदा जल गया ड्राइवर, निकालने के दौरान टूटकर गिरे हाथ भीलवाड़ा में एक कार और वैन की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन उछलकर पुलिया से नीचे जा गिरी। धमाके से उसमें आग लग गई और ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा भीलवाड़ा शहर से 55 किलोमीटर दूर मांडलगढ़ थाना इलाके में नेशनल हाईवे 27 पर फूलजी खेड़ी गांव के कट पर गुरुवार दोपहर 12 बजे हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)


