कंटेनर व बाइक की टक्कर में 1 की मौत:करजिया घाटी फोरलेन पर होटल के पास हुआ हादसा

नाथद्वारा के पास कल्ला खेड़ी के बाहर करजिया घाटी हाईवे पर एक कंटेनर व बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ओर दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में कांकरोली से नाथद्वारा की ओर बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे कि अचानक कंटेनर से टक्कर हो गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना एवं 108 पर कॉल कर सूचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को गोवर्धन राजकीय जिला हॉस्पीटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया साथ ही एक अन्य युवक का उपचार नाथद्वारा हॉस्पीटल में जारी है। जानकारी अनुसार करजिया घाटी हाईवे पर कल्लाखेड़ी के रास्ते से कंटेनर आ रहा था वहीं कांकरोली की तरफ से आ रही बाइक कंटेनर से टकरा गई जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । जिससे बाइक सवार बनेडिया निवासी प्रवीण (32 ) पुत्र बाबूलाल वसीटा की मौत हो गई जबकि गोविंद हरिजन(35) कांकरोली निवासी को गंभीर घायल होने से उदयपुर रेफर किया गया वही किशन(35) पुत्र चुन्नीलाल भील का हॉस्पीटल में इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों वाहनों को मौके से हटाकर नाथद्वारा ग्रामीण पुलिस थाना में लाकर खड़ा किया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *