कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट ने फोड़े कांच:पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को पकड़ा

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की महामंदिर थाना पुलिस ने 31 नवंबर की रात में महामंदिर और माता का थान क्षेत्र में खड़े 16 वाहनों तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करते हैं। पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए महामंदिर थाना अधिकारी शिवलाल ने बताया कि 1 दिसंबर को थाने में प्रार्थी सुरेंद्र सिंह निवासी मोहन नगर बृजेश ने रिपोर्ट दी थी बताया कि रात के समय अज्ञात आरोपियों ने गली में खड़ी 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इसी प्रकार माता का थान एरिया में भी इस प्रकार की वारदात हुई। जिसमें करीब चार खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाल और एक रूट चार्ट तैयार किया जिसमें घटना कार्य करने वाले आरोपियों की पहचान हुई इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 1. अभिषेक सेंवर (18) पुत्र प्रकाश सेंवर निवासी सेंवरों का बास रतकुड़िया पुलिस थाना भोपालगढ़, 2. रविंद्र (22) पुत्र जेठाराम विश्नोई निवासी घायलों की ढाणी रामड़ावास कला पुलिस थाना कापरड़ा, 3. जगदीश (18) पुत्र बुद्धाराम निवासी बिश्नोईयों की ढाणी खेड़ी सालवा पुलिस थाना डांगियावास, 4. यशपाल (19) सोऊ पुत्र सहीराम निवासी सोऊंओ की ढाणी रामड़ावास कला, 5. धनराज (19) पुत्र विशनाराम विश्नोई निवासी अरटिया कला पुलिस थाना भोपालगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी शहर के सारण नगर और नांदड़ी एरिया में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई के लिए रहते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अलग-अलग कंपटीशन एग्जाम भी तैयारी कर रहे थे। 31 नवंबर की रात आरोपी घूमते घूमते कृषि मंडी चौराहा पहुंचे।जहां से आरोपी माता का थान एरिया के मदेरणा कॉलोनी पहुंचे। यहां खड़ी तीन-चार गाड़ियों के रात में पत्थरों से कांच फोड़ दिए। इसके बाद यहां से भागते हुए BJS एरिया में आ गए। BJS एरिया में पतली गलियों से होते हुए लगातार 12 गाड़ियों में पत्थरों से तोड़फोड़ कर रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बाद में नांदड़ी में एक प्राइवेट हॉस्टल में जाकर सो गए और सुबह उठकर अपने किराए के कमरे खाली कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बाद में पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश के लिए पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। जिन्हें पकड़ने में पुलिस ने अब सफलता हासिल की है। पुलिस कार्रवाई में थाना अधिकारी शिवलाल, साइबर सेल के राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल खेत सिंह, गणपत सिंह, कांस्टेबल प्रकाश, बंसीलाल, रामनिवास, रतनलाल, सुरेश, जितेंद्र, आसूचना कांस्टेबल सुरेंद्र और माता का थान थाने के कांस्टेबल महिपाल सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *