कंप्यूटर कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगें लंबित, आंदोलन की चेतावनी:सुभाष यादव बोले- पे ग्रेड और प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर सरकार मौन,

राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में ये कर्मचारी सरकार के सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं। इनके द्वारा ऑनलाइन पत्रावलियों का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही सॉफ्टवेयर का निर्माण भी राजकीय कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। कर्मचारी संघ ने 11 सूत्री मांग पत्र सरकार को सौंपा है। इसमें पे ग्रेड में सुधार, प्रमोशन के लिए पदों का निर्धारण, हार्ड ड्यूटी अलाउंस और पद नाम परिवर्तन जैसी मांगें शामिल हैं। साथ ही चाइल्ड केयर लीव (CCL) की भी मांग की गई है। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि लगातार मांग करने के बावजूद सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कर्मचारी प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *