कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट में 5557 अभ्यर्थी शामिल:परीक्षा देने के बाद बोले- पेपर मॉडरेट से टफ, ऑउट ऑफ सिलेबस कुछ नहीं आया

ग्वालियर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित कम्बाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट रविवार को आयोजित किया गया। परीक्षा 18 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान कुल 5,557 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में डिजिटल गैजेट्स को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया था। परीक्षार्थियों के मोबाइल, डिजिटल वॉच जैसी चीजों को बाहर ही जमा करवा लिया गया था। नकल की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करंट अफेयर अच्छे लेवल का था
परीक्षा देने आई स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि पेपर काफी अच्छा गया। करंट अफेयर काफी अच्छे लेवल का था। पेपर सिलेबस के अनुसार ही था। आउट ऑफ सिलेबस कुछ भी नहीं आया था। तो वहीं राहुल ने बताया कि पिछली साल की तुलना में इस बार इंग्लिश और मैथ से प्रश्न कम आए थे। पिछली बार की अपेक्षा पेपर थोड़ा टफ भी था। पेपर मॉडरेट था, स्कीम को किया कवर
अभिमन्यु ने बताया कि पेपर काफी मॉडरेट था। काफी सारी योजनाओं को भी कवर किया गया था। इतिहास का पोर्शन कम था। ना तो ज्यादा सरल और ना ही ज्यादा कठिन था। हां मैथ्स का पार्ट थोड़ा अच्छा था। मैने 120 में से 80 प्रश्नों को कवर किया। मुझे पेपर अच्छा लगा। सेजल ने बताया कि जो पेपर के लिए पढ़ा था। ज्यादातर उसी में से आया। कोई खास मुश्किल नहीं था। सुबह से ही पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों का आना सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। अधिकांश अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा बार-बार घोषणा के माध्यम से बताया गया कि 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को वापस लौटना पड़ा। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय पहचान पत्र और एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश करने दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *