कई जिलों में हवा के साथ बारिश संभव:प्रदेश में 2 दिन पड़ेगी तेज गर्मी व लू, रायपुर में पारा 44 डिग्री के करीब

प्रदेश में तेज गर्मी जारी है। पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ के सभी संभाग तप रहे हैं। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। लू के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज गर्मी पड़ने और कहीं-कहीं पर लू चलने की चेतावनी दी है। दो दिनों बाद यानी 26 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी थोडी कम होगी। राजधानी समेत प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में गर्मी ने परेशान कर रखा है। सुबह से वातावरण काफी गर्म होने लगा है। दोपहर तक भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 43.7 डिग्री पहुंच गया। यह पिछले दो दिनों की तुलना में थोड़ा कम है। फिर भी आज दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा होने के कारण तेज गर्मी महसूस हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *