कक्का के जंगलों में मिला अधजला शव, हत्या की आशंका

लुधियाना| शहर के पूर्व में पड़ते गांव कक्का के जंगलों में सोमवार को एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैली। मौके पर कुछ कुत्ते शव को नोचते हुए भी देखे गए। जब वहां से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राधे श्याम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। पुलिस के अनुसार शव आधा जला हुआ था और देखने से प्रतीत होता है कि मृतक को पहले बुरी तरह पीटा गया होगा, क्योंकि शव पर पिटाई के निशान थे। माना जा रहा है कि पीटने के बाद उसे जंगल के इलाके में लाकर जला दिया गया। मृतक के कपड़े और चेहरा बुरी तरह झुलसे हुए थे। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही सभी थानों को सूचित कर लापता व्यक्तियों की जानकारी मांगी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *