जालंधर| जालंधर शहर में चोरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। चोरों का गिरोह विशेष कर कचहरी चौक के आसपास प्रतिदिन चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। ऐसा ही एक वाक्य फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिक एसोसिएशन के सदस्य सुनील कुमार निवासी चहार बाग के साथ हुआ जिनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पीबी 08 ईजी 0981, 08 सितंबर 2025 को कचहरी चौक से चोरी हो गई। उन्होंने इस की रिपोर्ट थाना बारादरी में दी है। परंतु, अधिकतर लोग शिकायत दर्ज ही नहीं करवाते। फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल ने कहा कि शहर में जो नए कैमरे लगाए गए हैं। उनको चलाया जाए, जिससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए एवं पुलिस भी चोरों को पकड़ सके।


