कच्ची बस्ती के बच्चों को थिएटर में दिखाई फिल्म:रोटरी क्लब के सहायक प्रांतपाल ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

पाली रोटरी क्लब के सहायक प्रांतपाल राजेन्द्र सुराणा ने अपना जन्मदिन कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया। 60 बच्चों को थिएटर ले गए, जहां उन्हें मिराई फिल्म दिखाई। थिएटर में फिल्म देख बच्चे खासे खुश हुए। कई बच्चे तो ऐसे थे जिन्होंने पहली बार थिएटर में फिल्म देखी। रोटरी क्लब पाली के अध्यक्ष दिनेश चंद मेहता ने बताया कि इस दौरान सुराणा ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उनके साथ नाश्ता किया और फिर रिटर्न गिफ्ट दिए। इस दौरान सुराणा ने बच्चों को पढ़ाई पर फोक्स करने की बात कही। ताकि वे पढ़ लिखकर खुद का भविष्य बेहतर बना सके। और अच्छे नंबर लाने वाले स्टूडेंट को सम्मानित करने की बात भी कही। इस दौरान रोटरी क्लब के वर्धमान भंडारी, ताराप्रकाश खंडेलवाल, नीलकमल दायमा, महेन्द्र छाजेड़, धर्मेंद्र मोहनोत, रामपाल शर्मा, कल्याण जैन, गौतम चंद कवाड़, मनीष भंडारी, अक्षय भंडारी, मूलचंद संकलेचा, जितेंद्र नाहर, जितेंद्र लोढ़ा, अनिल मेहता, प्रवीण कोठारी,अभिषेक बालड़,राजेश सकलेचा, सजल कास्टिया, राशि कास्टिया, रितिका सुराणा, सुनीता पोरवाल, सीमा सुराणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *