कटक में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 2 गुट भिड़े:गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़; इंटरनेट डाउन, VHP ने आज बंद बुलाया

ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हैं। प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। इंटरनेट सर्विस भी बंद हैं। दो गुटों में झगड़े के बाद भड़की हिंसा में 25 लोग घायल हुए हैं। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शहर के कई इलाकों में रविवार रात 10 बजे से अगले 36 घंटे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सोमवार को सुबह से शाम तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। VHP के प्रवक्ता ने कहा- प्रशासन बार-बार अनुरोध के बावजूद शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित नहीं करा पाया। हिंसा और विरोध-प्रदर्शन की 4 फोटोज अब समझिए विवाद कैसे हुआ…
दरअसल, कटक के दरागाबाजार इलाके से विसर्जन शोभायात्रा देबीगारा की ओर कथाजोड़ी नदी के तट तक जा रही थी। इसी बीच रात के करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच हाती पोखरी इलाके में हिंसा हुई। पुलिस के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब कुछ स्थानीय लोगों ने जुलूस में बज रहे तेज आवाज वाले संगीत का विरोध किया। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया। छतों से पत्थर और बोतलें फेंकी जाने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए। घायलों में डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव भी शामिल हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। कई गाड़ियां और दुकानें तोड़ दी गईं। लगभग तीन घंटे तक विसर्जन रुका रहा। बाद में कड़ी सुरक्षा में विसर्जन दोबारा शुरू हुआ और सुबह 9:30 बजे तक सभी मूर्तियों का विसर्जन पूरा कर लिया गया। दंगाइयों ने 10 जगह आग लगाई असिस्टेंट फायर ऑफिसर संजीब कुमार बेहेरा ने कहा कि दंगाइयों ने गौरीशंकर पार्क के पास कई जगहों पर आग लगाई। हमें 8-10 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा दी, लेकिन भीड़ हम पर भी पत्थर फेंक रही थी। पुलिस मौके पर हालात संभाल रही है। साथ ही बताया कि शहर के प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर हालात पर नजर रख रहे हैं ताकि आगे कोई हिंसा न हो। CM बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी: असामाजिक तत्वों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घायलों को मुफ्त इलाज किया जाएगा। बीजू जनता दल (BJD) सांसद सुलता देव: कटक भाईचारे का शहर है। जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई हमेशा से मिलकर रहते आए हैं। जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार न तो कानून-व्यवस्था संभाल सकती है और न ही महिलाओं की सुरक्षा कर सकती है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से अपराध दर में वृद्धि हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *