कटक व सूरत की आर्टिफिशयल ज्वेलरी, कोलकाता की साड़ी और रायपुर की राखी लोगों को लुभा रही

उमंग परिवार के तत्वावधान में तीन दिवसीय सावन एग्जीबिशन मेला का आयोजन सेवासदन पथ स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया है। मेले का आयोजन उमंग परिवार की संगीता चितलांगिया, सुमन चितलांगिया, रेनू फ्लोर, शशि डागा ने संयुक्त रूप से किया है। बुधवार को मेले का दूसरा दिन रहा। मौसम साफ रहने के कारण दिनभर एग्जीबिशन में लोगों की भीड़ रही। संगीता चितलांगिया ने बताया कि उमंग परिवार की ओर से राजधानी में पिछले 10 वर्षों से सावन मेले का आयोजन किया जा रहा है। महिला उद्यमियों के कौशल को मंच देकर उनको रोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। मेले में प्रवेश नि:शुल्क है, दिन के 11 बजे से रात के 8 बजे तक लोग खरीदारी कर सकते हैं। सावन मेले का समापन शुक्रवार को होगा। मेले में 10 से 20 हजार की खरीदारी पर स्पेशल गिफ्ट दिए जा रहे है। अंतिम दिन के लिए लोगों को खरीदारी पर विशेष छूट दी जाएगी। बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जाएगा। समापन आज, मेले में मिलेगी विशेष छूट… मेले में सजे हैं 50 से अधिक स्टॉल, छह शहरों के उत्पाद लुभा रहे सावन मेले में कटक, कोलकाता, रायपुर, सूरत, जमशेदपुर और रांची के करीब 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए है। यहां एक छत के नीचे कपड़े, जूते-चप्पल, डिजाइनिंग राखी, सलवार सूट, बच्चों के कपड़े, ज्वलेरी, सजावटी सामग्री, आभूषण गहने, अचार, पापड़, कुर्ती, कॉटन सूट, कढ़ाई वर्क सूट की खरीदारी कर सकते है। कटक व सूरत की आर्टिफिशयल ज्वेलरी 200 से 2000 रुपए, कोलकाता की कुर्ती, साड़ी 500 से 5000 रुपए, रांची के सूट और सलवार 500 से 15000 रुपए, रायपुर व जमशेदपुर की सुंदर राखी 50 से 500 रुपए तक मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *