कटनी कलेक्टर की ढीमरखेड़ा में जनसुनवाई:70 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश; पटवारी की कार्यप्रणाली पर जताया असंतोष

मंगलवार को कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 70 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। घायल किसान को तत्काल इलाज का आश्वासन जनसुनवाई में ग्राम कटरा, ढीमरखेड़ा निवासी वीरन सिंह ने शिकायत की कि 11 दिसंबर 2025 को मजदूरी से लौटते समय झिन्ना पिपरिया गांव में कार से दुर्घटना में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज नहीं करा पा रहे थे। कलेक्टर तिवारी ने उन्हें जिला चिकित्सालय में समुचित उपचार का आश्वासन दिया और कहा कि वे अपनी सुविधा अनुसार ढीमरखेड़ा अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं। पटवारी की कार्यप्रणाली पर जताया असंतोष ग्राम मुरवारी निवासी अजय कुमार पटेल ने शिकायत की कि तत्कालीन पटवारी रामनाथ बुनकर द्वारा फार्मर आईडी बनाने, बटांकन और खसरा अभिलेख में सुधार जैसे कार्य नहीं किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने पटवारी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए तहसीलदार नितिन पटेल को उनकी वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने के निर्देश ग्राम खंदवारा निवासी दिव्यांग रविंद्र सिंह ने जनसुनवाई में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की जरूरत जताई। कलेक्टर ने बताया कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर यह सुविधा दी जाती है। उन्होंने उप संचालक सामाजिक न्याय को रविंद्र सिंह का हेल्थ परीक्षण कराकर ट्राइसाइकिल देने के निर्देश दिए। भूमि कब्जा मामले में व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया ग्राम पाली निवासी उषा बाई ने भूमि का कब्जा दिलाने की समस्या लेकर आवेदन दिया। कलेक्टर ने उन्हें नायब तहसीलदार न्यायालय में अपील करने की सलाह दी और किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में सीधे अपने मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *