कटनी के कैमोर में 100 फीट का रावण जला:ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य चल समारोह निकला, आतिशबाजी भी हुई

कटनी जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में कहीं भव्य प्रतिमा जुलूस निकाले गए तो कहीं विशाल रावण के पुतलों का दहन हुआ। गुरुवार शाम से ही जिले के प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों जैसे बड़वारा, बरही, ढीमरखेड़ा और कैमोर में दशहरे का उत्साह चरम पर था। कैमोर नगर में स्थित दशहरा मैदान में एक भव्य मेले का आयोजन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहा। इस विशाल पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कैमोर पहुंचे। रावण दहन के बाद लोगों ने इस पारंपरिक मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया। देखिए तस्वीरें बड़वारा और ढीमरखेड़ा में भव्य जुलूस पूरे जिले में दशहरे के पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जुलूस के मार्गों और मेला स्थलों पर पुलिस बल की कड़ी तैनाती की गई थी, जिससे सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *