कटनी के बड़वारा में ओवरलोड वाहन प्रतिबंध तोड़ रहे:युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की नो-एंट्री की मांग

कटनी के बड़वारा नगर में भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन हो रहा है। युवा कांग्रेस ने इस गंभीर समस्या पर आपत्ति जताते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार ऋषि गौतम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर में भारी वाहनों के लिए ‘नो-एंट्री’ लागू करने की मांग की है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, बड़वारा नगर में सुबह 8 से 10 बजे तक और शाम 4:30 से 6:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। यह समय स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की आवाजाही का मुख्य समय होता है। इसके बावजूद, प्रतिबंधित समय में भी ओवरलोड वाहन बिना रोक-टोक के चल रहे हैं। इन वाहनों के लगातार आवागमन से स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाले ये वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लगभग एक वर्ष पहले बड़वारा क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। उस समय जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ‘नो-एंट्री’ का आदेश जारी किया था। हालांकि, शुरुआती दिनों में सख्ती बरती गई, लेकिन धीरे-धीरे जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह आदेश प्रभावी नहीं रहा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *