कटनी के मुड़वारा ट्रैक पर मिला युवक का शव:जीआरपी पुलिस ने पीएम के लिए भेजा, नहीं हो पाई शिनाख्त

कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को तकरीबन 24 साल के एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। काली मंदिर के सामने मिले शव की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बारे में कोई प्रारंभिक सुराग नहीं मिला रेलवे कर्मचारियों ने मुड़वारा स्टेशन के पास काली मंदिर के सामने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी थी। जीआरपी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई प्रारंभिक सुराग नहीं मिल पाया। मृतक की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त जीआरपी उप-पुलिस निरीक्षक अनिल मरावी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 24 साल लग रही है। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की जेब से न तो कोई पहचान पत्र, न ही रेलवे टिकट या मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जीआरपी ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *