कटनी के स्लीमनाबाद में 1.10 लाख की अवैध शराब जब्त:’शिकंजा’ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दी दबिश; एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी की स्लीमनाबाद पुलिस ने रविवार को ग्राम इमलिया में दबिश देकर पुलिस ने करीब 1.10 लाख रुपए की अवैध देसी शराब जब्त की और एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इमलिया में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली। घर के बगल बने बाथरूम से मिली शराब तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह (22 वर्ष) के घर के पास बने बाथरूम से शराब बरामद की। यहां से देशी मसाला शराब की 22 पेटियां, यानी 1100 पाव जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी उदय राज सिंह (29 वर्ष) को भनक लगते ही फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आबकारी एक्ट में केस जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *