कटनी-दमोह मार्ग पर नशे में पकड़ाया बस ड्राइवर:तेज रफ्तार में लहराती बस रोककर पुलिस की कार्रवाई, दूसरे वाहन से रवाना किए गए यात्री

कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर कटनी से पन्ना जा रही जय हो ट्रेवल्स की यात्री बस (क्रमांक MP 41 R 0747) का ड्राइवर विक्रम यादव नशे की हालत में बस चला रहा था। पुलिस ने बस रोककर ड्राइवर को पकड़ा। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान जोखिम में थी। उन्हें दूसरे वाहन में बिठाकर रवाना किया गया। तेज गति से लहराते हुए चला रहा था बस ड्राइवर विक्रम यादव बस को तेज गति से लहराते हुए चला रहा था। उसकी यह लापरवाही किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने थाना के सामने ही बस को रोका और चालक की जांच की। शराब के नशे में था ड्राइवर जांच में पाया गया कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और सुरक्षित वाहन चलाने में पूरी तरह अयोग्य था। रीठी पुलिस ने तत्काल बस जब्त कर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *