कटनी-बरही रोड पर बस की टक्कर से युवक की मौत:बस चालक फरार, घोघरी मोड़ के पास हुआ हादसा

कटनी में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बड़वारा थाना क्षेत्र के कटनी-बरही मार्ग पर घोघरी मोड़ के पास एक यात्री बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान बरही थाना क्षेत्र के ग्राम हथेडा निवासी अरविंद सिंह (24 वर्ष) पुत्र नाथू सिंह के रूप में हुई है। अरविंद दोपहर में अपने गांव हथेडा से कटनी शहर की ओर बाइक से जा रहे थे। घोघरी मोड़ के पास सामने से आ रही ‘मिश्रा बस’ नामक यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। बड़वारा थाना प्रभारी के. के. पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाली बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *