कटनी बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर:एक व्यक्ति गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

कटनी के लाखखेरा बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 43 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बृजेश सिंह (35) को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजेश सिंह मेडरा ग्राम के निवासी हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लाखखेरा ग्राम में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बृजेश सिंह को बिना देर किए तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का प्राथमिक उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक चालक बृजेश सिंह अपने घर से लाखखेरा ग्राम में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे लाखखेरा बाईपास के पास एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन के साथ गिरफ्तार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बृजेश सिंह को गंभीर चोटें आईं। बड़वारा पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक (क्रमांक RJ 14 GT 1408) को तुरंत जब्त कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *