कटनी में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:बैलट घाट के पास से पकड़ा, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त

कटनी पुलिस ने बैलट घाट क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ग्राम निर्टरा निवासी 19 वर्षीय अमन सिंह को हिरासत में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने गुरुवार रात बताया कि मुखबिर की सूचना पर बैलट घाट क्षेत्र में युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस टीम के पहुंचने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसकी कमर से एक देसी पिस्टल बरामद की गई, जिसकी मैग्जीन में 7.65 एमएम का एक जिंदा राउंड मिला। आरोपी पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में की गई है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, एसआई अरूणपाल सिंह, आरक्षक अनिल गौतम, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, अजय, अमरजीत सिंह की भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित गंभीर अपराध टल गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *