कटनी में जुआ फड़ से 6 जुआरी पकड़ाए:बार-बार बदल रहे थे जगह, पुलिस को 5 बाइक और ₹33,500 रुपए मिले

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने परासी हार के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर 6 जुआरियों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई देर रविवार रात मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने मौके से 33,500 रुपए नकद और पांच बाइक जब्त की हैं। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने परासी हार में दबिश दी, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस को देखकर कई जुआरी रात के अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। प्रभारी थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि फरार हुए जुआरियों और वहां मिली गाड़ियों के मालिकों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए जुआरियों के नाम महेश कुमार चक्रवर्ती (40 वर्ष), निवासी झिन्नापिपरिया। रितेश बर्मन (33 वर्ष), निवासी ढीमरखेड़ा। दिलीप कुमार बर्मन (39 वर्ष), निवासी बांध। इंद्रकुमार पटेल (62 वर्ष), निवासी ढीमरखेड़ा। भीम ठाकुर (35 वर्ष), निवासी ढीमरखेड़ा। अजय चक्रवर्ती (40 वर्ष), निवासी झिन्नापिपरिया। जगह बदल-बदल कर चला रहे थे फड़ पुलिस के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए ये लोग अक्सर जंगल के भीतर अपना स्थान बदलते रहते थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *