कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के भिटौनी गांव में ताश पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे सात लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 31 सौ रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थी भिटौनी गांव में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग तास पत्तों से जुआ फड़ लगाकर हारजीत का दांव लगा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को तास पत्तों से हारजीत का दांव लगाते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में राजेश मिश्रा, आशीष लुनिया, रामपाल लुनिया, शरद चौहान, रामकिशोर यादव, अहमद ख़ान और अजय कुमार का नाम शामिल है। आरोपियों से 31 सौ रुपए जब्त किए गए हैं। उनके खिलाफ जुआ एक्ट तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत, एएसआई शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक रणविजय, आरक्षक सुरेश, आरक्षक जज, आरक्षक अजय की भूमिका रही।


