कटनी में मालवाहक की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत:तीन लोग घायल, बड़वारा से जिला अस्पताल लाया गया

कटनी में बड़वारा इलाके में शुक्रवार को विलायत कला से स्लीमनाबाद जाने वाली सड़क पर झरेला मोड़ के पास एक ऑटो और लोडर गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों का कहना है कि दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। जैसे ही वे झरेला मोड़ के पास पहुंचे, तीखा मोड़ होने की वजह से दोनों गाड़ियों के ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठे और सीधे एक-दूसरे से जा टकराए। एक्सीडेंट होते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए बड़वारा पुलिस और एम्बुलेंस को इस घटना की जानकारी दी। मृतक मंगल नगर का रहने वाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अभिषेक कटनी के मंगल नगर का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। तीन घायल जिला अस्पताल रेफर इस हादसे में पप्पू कुशवाहा, छोटू कोल और रजनीश तिवारी नाम के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज तो दिया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में से दो लोग बड़वारा के ग्राम भुड़सा के रहने वाले हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और लोडर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *