कटनी में रेप का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कटनी में शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में विवाह से मुकर जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक पीड़िता ने कटनी के महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के चक्की घाट निवासी अजय निषाद (27) ने उसे शादी का प्रलोभन दिया था। इसी वादे के तहत आरोपी ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने अजय निषाद पर विवाह करने का दबाव डाला, तो उसने अपने वादे से इनकार कर दिया और पीड़िता को छोड़ दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि महिला अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत, शिकायत मिलते ही टीम को रवाना किया गया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी अजय निषाद को भागने का मौका नहीं मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *