कटनी में रेलवे कर्मचारी पर चाकू से हमला:मुख्य आरोपी ‘करिया’ गिरफ्तार, एक अपचारी फरार

कटनी के मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर 28 नवंबर को एक रेलवे ठेका कर्मचारी पर हुए चाकू हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नितिन उर्फ करिया नामक आरोपी को पकड़ा है। हालांकि, इस घटना में शामिल एक अपचारी (नाबालिग) अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितिन उर्फ करिया का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पहले भी मारपीट, अवैध गतिविधियों और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी राखी पांडे के अनुसार, घटना 28 नवंबर की रात को हुई थी। रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी शशांक शुक्ला स्टेशन गेट के बाहर खड़े थे, तभी दो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल शशांक शुक्ला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। शशांक के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में, रविवार को बैलटघाट क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल एक अपचारी आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी नितिन उर्फ करिया को कटनी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *