कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद:देवघर में एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से किया घायल, अस्पताल में भर्ती

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में किशोर पासी को लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाली-गलौज करते हुए सभी को पेड़ से नीचे उतरने को कहा घायल के बेटे विजय पासी ने बताया कि उनके घर के बगल में कटहल का पेड़ है। किशोर पासी और कुछ अन्य लोग कटहल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान संतोष पासी ने उन्हें कटहल तोड़ने से मना किया। संतोष ने गाली-गलौज करते हुए सभी को पेड़ से नीचे उतरने को कहा। रिखिया थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किशोर पासी के माथे पर लोहे की रॉड से वार किया गया। रिखिया थाना की पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *