कड़ाके की ठंड के चलते पारा 8 डिग्री पर पहुंचा, स्कूलों का समय भी बदला

शाजापुर | उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी और सूखी हवा के तेज असर के कारण शाजापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि इसके पहले यह 10 से 11 डिग्री पर बना हुआ था। रविवार-सोमवार की रात पारा 8 डिग्री पर दर्ज किया, वहीं पिछले तीन दिनों से शीतलहर चल रही है और दिन में भी 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से ठंडक बनी रही। हालांकि अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आई इस अचानक गिरावट के चलते बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रे ने जिले के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय व अशासकीय, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड से संबद्ध शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन समय बदलकर अब सुबह 8:30 बजे से कर दिया है। यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आगामी दिनों में रात का पारा बढ़ सकता है, जो 12 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं दिन का पारा भी थोड़ा बढ़ सकता है। बता दें बीते एक सप्ताह से रात का पारा 12 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *