गुना|कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री जैन श्वेतांबर नवयुवक मंडल और किरण सेवा न्यास के संयुक्त तत्वाधान में रुठियाई एवं धरनावदा में ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत श्री श्री ज्ञान मंदिर रुठियाई और धरनावदा में अध्ययनरत लगभग 400 बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। ठंड से बचाव के लिए मिले इन वस्त्रों से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. शरद टाटिया एवं प्रीति टाटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक अनिल नायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका सोनीका सक्सेना, अनुभूति श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष डॉलिश जैन, बादल श्रीमाल एवं विपिन टाटिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास टाटिया ने किया, जिन्होंने बच्चों को सदाचार और स्वच्छता का संदेश भी दिया।


