कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पेंड्रा-अमरकंटक:ओस की बूंदें बनीं बर्फ, तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना

पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। 31 दिसंबर की रात से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है, जिससे इलाके में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। ठंड का आलम यह है कि अमरकंटक के कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जम गईं, जिससे सड़कों और खेतों में हल्की बर्फ की परतें दिखाई दीं। लगातार गिरते तापमान ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग अलाव जलाकर और गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। विधायक पहुंचीं अमरकंटक कड़ाके की ठंड के बावजूद, नए साल के पहले दिन अमरकंटक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से लोग नर्मदा उद्गम स्थल पर दर्शन और पूजन करने पहुंचे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी नए साल का जश्न मनाने अमरकंटक पहुंचीं। उन्होंने यहां मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *