कड़ाके की सर्दी का कहर जारी; पहली से 8वीं तक के बच्चों की छुट‌्टी 11 तक बढ़ाई

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिन मौसम शुष्क रहने तथा अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो दिन घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। 10 से 12 जनवरी तक एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। शिक्षा निदेशक के छुट‌्टी के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर को अधिकृत करने के आदेश जारी करने के बाद सोमवार को दौसा में 7 जनवरी, डीग व भरतपुर 9 जनवरी, अलवर 11 जनवरी, कोटा 9 जनवरी, धौलपुर 9 जनवरी, हनुमानगढ़ 11 जनवरी, श्रीगंगानगर 11 जनवरी, कोटपुतली बहरोड़ 11 जनवरी, बारां 9 जनवरी, सवाईमाधोपुर 11 जनवरी, जयपुर 8 जनवरी एवं नागौर में आंगनबाड़ी तक के बच्चों का अवकाश 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। जिले में दो दिन में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री गिरावट के साथ 19.4 पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। चूरू का जनवरी का सामान्य तापमान 22.4 डिग्री आंका गया है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम 19.4 एवं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम 22.2 एवं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री था और शनिवार को अधिकतम 30.6 एवं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री था। चूरू में सुबह 9 बजे कोहरा रहा। कोहरे की दृश्यता 100 से 200 मीटर तक रही। दिन में सर्द हवा चली। विजिबिलिटी कम होने से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती रही थीं। टीचर्स की नहीं होगी छुट्‌टी : जिले में कलेक्टर ने छुट्टी की घोषणा की, लेकिन टीचर्स की छुट्टी नहीं होगी। टीचर्स को हमेशा की तरह स्कूल जाना होगा। इन छुट्टियों में टीचर्स को क्या करना है, इस बारे में निदेशालय से निर्देश जारी होंगे। भास्कर संवाददाता | चूरू कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिले में कलेक्टर ने कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों की 11 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। सोमवार देर शाम कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आदेश कर दिए। अब 7 से 11 जनवरी तक क्लास एक से 8 तक की छुट्टी रहेगी। 9वीं से 12वीं एवं स्टाफ को स्कूल आना पड़ेगा। सीडीईओ गोविंदसिंह राठौड़ ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश व 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी हो गई। ऐसे में मंगलवार से स्कूल शुरू होने थे। इस बीच शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के सर्दी को देखते हुए अवकाश के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को अधिकृत करने के आदेश सोमवार को जारी होने के बाद रात 8 बजे प्रदेश के 13 जिलों में अवकाश घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *