कड़िया मुंडा की तबीयत में सुधार, संजय सेठ और कर्मवीर सिंह ने की मुलाकात

रांची | लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत में पहले से सुधार है। मेडिका अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विजय मिश्रा ने बताया कि जब उन्हें एडमिट कराया गया था, तब वे काफी नींद में थे। उनके शरीर में सोडियम और यूटीआई की कमी है, जिसका इलाज किया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह के अंदर में कड़िया मुंडा डिस्चार्ज होकर घर लौट जाएंगे। इधर, बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मेडिका अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सक से बात भी की। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा नेता दीपक बंका और राकेश भास्कर ने भी अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा से मुलाकात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *