कड़ी सुरक्षा के बीच रीट लेवल-2 विज्ञान परीक्षा:पहली पारी में 97.8% रही उपस्थिति, 4931 ने दिया एग्जाम, 16 परीक्षा केंद्र बनाए

जिले में आज रीट लेवल-2 विज्ञान विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच आयोजित की गई। प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि केंद्रों पर परिंदा भी पर नहीं मार सका। ​बांसवाड़ा शहर के 16 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 5,039 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,931 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 108 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का कुल प्रतिशत 97.85% रहा, जो युवाओं में इस परीक्षा के प्रति भारी उत्साह को दर्शाता है। मेटल डिटेक्टर से हुई जांच ​नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी ली गई। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष के भीतर प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रखा। ​दूसरी पारी की तैयारी ​प्रथम पारी की सफलता के बाद प्रशासन दूसरी पारी के लिए भी पूरी तरह तैयार दिखा। दूसरी पारी के लिए कुल 5,040 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए सुरक्षा के वही कड़े मानक लागू किए गए हैं। ​परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अप्रिय घटना या नकल की रोकथाम के लिए उड़नदस्ते लगातार केंद्रों का दौरा करते रहे। केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *