​​​​​​​कड़े से खुली ग्वालियर में पड़ी ₹14.5 लाख की डकैती:बदमाश के पास दिखी एके-47 निकली देसी बंदूक, मॉडिफाइड कराया था

ग्वालियर के डबरा में 5 दिन पहले हुई डकैती में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस को पांच दिन में दो रूट (डबरा से दतिया और डबरा-भितरवार-करैरा) पर लगे 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। इसके बाद बदमाशों के भागने का रूट मिला। इस लीड पर जांच आगे बढ़ाई, तो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए। डकैती डालने के लिए आते समय गैंग का सरगना बाइक चला रहा था। उसके हाथ में कड़ा था। चेहरा हल्का खुला हुआ था। इसी रूट पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती गई, तो हर फुटेज में कड़ा पहने बदमाश दिखता रहा। पिछोर में इसकी पहचान दतिया के भोला कुशवाहा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथियों को धर लिया। खास बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के पास एके-47 टाइप की राइफल दिखी थी। इसलिए भी पुलिस गंभीर थी। गिरोह के पकड़े जाने पर पता चला कि यह 315 बोर की देशी बंदूक है। इसे भोला ने मोडिफाइड कराकर एके-47 जैसा लुक दिया था। क्या था मामला?
घटना 23 दिसंबर की शाम 4.15 बजे की है। डबरा के कारोबारी मनोहर कुमार हवलानी (50) अपने ऑफिस में बैठे थे। इतने में बदमाश अंदर घुस आए और उन पर कट्‌टे-बंदूक तानते हुए दराज में रखे 14.5 लाख रुपए
निकाल ले गए थे। बदमाश को उम्मीद थी 1 करोड़ रुपए मिलेंगे
वारदात का मास्टरमाइंड दतिया के हिनौतिया निवासी भोला कुशवाह निकला है। वह फिलहाल करैरा में किराए से रह रहा था और यहां से ही गैंग ऑपरेट कर रहा था। पकड़े गए गैंग के बाकी सदस्यों की पहचान सुमित सिंह व सागर कुशवाह निवासी झांसी, गुड्‌डू गौतम, कृष्णा बैस निवासी करैरा (शिवपुरी) के रूप में हुई है। बदमाश भोला, कारोबारी मनोहर को जानता था। उसने कई बार देखा था कि कारोबारी कैश की बड़ी अमाउंट लेकर आते-जाते था। वारदात से तीन दिन पहले से वह उनकी रैकी कर रहा था। उसे आशंका था कि सोमवार, 23 दिसंबर को कम से कम 1 करोड़ रुपए उसे मिलेंगे। उसकी ही सूचना और प्लान पर पूरी गैंग ने यह वारदात की थी, लेकिन डकैती में उनको 14 लाख 50 हजार रुपए ही मिले थे। एक साल पहले भी की थी रैकी
एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि भोला के टारगेट पर कारोबारी मनोह काफी समय से थे। उसने अच्छी तरह वॉच कर लिया था कि कारोबारी पर हर समय कैश रहता है। घर और प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। वह यह भी जानता था कि कारोबारी अकेले ही अपनी गाड़ी से आते-जाते हैं। यही कारण है कि वह एक साल पहले भी वारदात के लिए रैकी कर चुका था, लेकिन उस समय वारदात को अंजाम नहीं दे पाया था। एसपी ग्वालियर का कहना है कि यह गैंग बेहद खतरनाक है। ग्वालियर के भितरवार में एक – दो वारदात ऐसी हुई हैं, जिनमें नकाबपोश पांच बदमाश थे। हो सकता है कि इन वारदातों का खुलासा भी इन बदमाशों से हो जाए। पूछताछ की जा रही है। बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड
बदमाशों के पास से अपाचे बाइक, स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर की अधिया, दो 315 के कट्टे, 315 बोर के 11 राउंड, लूटी गई रकम में से 7 लाख 75 हजार रुपए। भोला कुशवाह पर शिवपुरी में 7, दतिया में 2, कुल 9 अपराध आर्म्स एक्ट, आबकारी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट में दर्ज हैं। गुड्डू के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट के दतिया में 6 और झांसी में 1 केस दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *