कथारा ओपी क्षेत्र के बांध कॉलोनी में रविवार की देर शाम सुनील यादव (22) ने अपने कमरे में पंखा में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं था, जो आत्महत्या की ओर इशारा करता हो। पिता के दिए आवेदन में बताया गया है कि रविवार की रात लगभग 9.15 बजे सुनील की मां खाना लेकर उसके कमरे में गई। जैसे ही दरवाजा खोला तो उनकी नजर सुनील पर पड़ी जो पंखे में गमछा के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। मां के चिल्लाने पर अन्य लोग कमरे में पहुंचे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


