कथारा | सीसीएल ऑफिसर्स क्लब कथारा में “योग से योग्य” विषय पर योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक खनन राजेश कुमार तथा अध्यक्षता करते हुए कथारा के महाप्रबंधक संजय कुमार ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया। यहां 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


