कथावाचक विपिन बिहारी परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचे:नरसिंहपुर में किए दर्शन, कहा-यहां हर व्यक्ति आत्मिक शांति अनुभव करता है

नरसिंहपुर के झोंतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज गुरुवार रात पहुंचे। वे इन दिनों बासनपानी क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। आश्रम में उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन कर अपनी आध्यात्मिक अनुभूति साझा की। मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता के किए दर्शन आश्रम पहुंचने पर पंडित बिहारी महाराज ने सर्वप्रथम मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के समाधि मंदिर में श्रद्धापूर्वक नमन किया। कथावाचक बोले-आश्रम में आत्मिक शांति का अनुभव पंडित विपिन बिहारी महाराज इन दिनों नरसिंहपुर जिले के बासनपानी क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आश्रम दर्शन के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह स्थान एक महापुरुष की तपस्या, त्याग और भगवत भजन की ऊर्जा से ओतप्रोत है। यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आत्मिक शांति का अनुभव करता है। उन्होंने आगे कहा कि आश्रम का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक है, जो मन को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करता है। जो लोग जीवन में भटकाव या मानसिक अशांति का अनुभव कर रहे हैं, उन्हें यहां आकर शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *