कथा में कंस वध व रुक्मणी विवाह का प्रसंग भी सुनाया

भास्कर न्यूज | अलवर वृंदावन से आए कथा वाचक राम मुदगल शास्त्री ने कहा कि श्रीमद भागवत का वास्तविक अर्थ मन पर काबू करना है। वे स्कीम नंबर दो स्थित अनंत प्रेम आश्रम नंगली वालों की कुटिया के 25 वे स्थापना पर श्रीमद भागवत कथा का वाचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काम क्रोध लोभ मोह अहंकार का त्याग कर निर्वाण का सच्चा रास्ता भागवत के जरिए ही है। कंस वध और रुक्मणी विवाह का प्रसंग भी सुनाया। आश्रम प्रमुख चेतना पुरी ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे हवन होगा। दोपहर 2 बजे सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया जाएगा। शाम 6 बजे केक काटकर गुरूजी का जन्मदिन मनाया जाएगा और 8 बजे आतिशबाजी की जाएगी और लंगर का आयोजन होगा। सेवादार सौरभ कालरा ने बताया कि 9 फरवरी को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण, सुबह 11 बजे प्रवचन व दोपहर 2 बजे भंडारा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *