कथा में भगवान श्रीकृष्ण के तत्व स्वरूप से जुड़ने का मिला संदेश

चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32-ए ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन कथा व्यास और संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या भागवत भास्कराचार्य साध्वी वैष्णवी भारती ने अपनी ओजस्वी वाणी से उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर लुधियाना की राजनीति, धर्म और व्यापार जगत की दिग्गज हस्तियों ने साध्वी को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया और व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी गुरुकृपा नंद ने कहा कि इस सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ का मुख्य उद्देश्य केवल कथा श्रवण तक सीमित नहीं था, बल्कि मानव मात्र को ईश्वर के वास्तविक स्वरूप से जोड़ना था। आयोजन के माध्यम से सैकड़ों जिज्ञासुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के तत्व स्वरूप को अपने भीतर साक्षात अनुभव किया। इस भव्य धार्मिक समागम में मुख्य यजमान के रूप में साजन अग्रवाल, बलबीर सिंह कुलार, शुभकरण स्वामी, प्रदीप राठी, डॉ. परमिंदर मोदगिल और रमेश सिंगला ने सपरिवार हाजिरी भरी। इनके साथ ही शहर की प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें हर-हर महादेव कमेटी के अश्विनी बहल, दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी, उमा दत्त शर्मा, नीरज वर्मा, ललित सूद, बलबीर गुप्ता, संजय मोहिंदर, मुकेश गर्ग, राकेश बिट्टू और मनोज तिवारी प्रमुख थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *