कथा सुनकर लौट रहे लोगों को बाइक सवार ने रौंदा..VIDEO:चारामा में आधा दर्जन महिला-बच्चे घायल; NH 30 पर हादसा

कांकेर जिले के नगर पंचायत चारामा में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में आधा दर्जन महिला और बच्चे घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वे कथा सुनकर लौट रहे थे। घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल सभी लोग नगर में आयोजित शिव महापुराण कथा सुनकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें रौंद दिया। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से दीनदयाल चौक जैसे व्यस्त इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *