कोरबा| कनकेश्वर धाम कनकी में कनकेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में मड़ई मेला व डांस स्पर्धा 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस दिन मड़ई मेला दोपहर 2 बजे और डांस स्पर्धा रात 8 बजे से शुरू होगी। ग्रुप डांस में विजेता टीम को 10 हजार, उपविजेता टीम को 7 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 5 हजार व शील्ड इनाम में दिए जाएंगे। इसी तरह युगल व एकल डांस स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। स्पर्धा में जनपद सदस्य सुषमा नरेन्द्र राजवाड़े, अजय देवांगन, शिक्षक विनोद राजवाड़े का सहयोग मिला है। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।


