कनाडा में मोगा के दो युवा सांसद बने:अमनप्रीत केलगरी से और सुखमन एब्बॉट्सफोर्ड से जीते, पंजाब में जश्न का माहौल

कनाडा की संसदीय चुनावों में पंजाब के मोगा के दो युवाओं ने इतिहास रच दिया है। अमनप्रीत सिंह गिल ने केलगरी स्काईव्यू से जीत हासिल की है। सुखमन गिल एब्बॉट्सफोर्ड साउथ लेगली से सांसद चुने गए हैं। दोनों युवा लंबे समय से कनाडा में रह रहे थे। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से भारत का नाम रोशन किया है। इस जीत से मोगा जिले में खुशी की लहर है। दोनों के रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों के सांसद बनने से जिले में खुशी की लहर है। दोनों ने राज्य के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन किया है। रिश्तेदारों ने कहा कि यह जीत उनके लिए गर्व का क्षण है। मोगा के गांवों में लोग लड्डू बांटकर जीत का जश्न मना रहे हैं। यह सफलता विदेशों में अपनी पहचान बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *