कनाडा में रह रहे युवक से 5 लाख डॉलर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। थाना लोपोके पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शमशेर सिंह औलख निवासी चोगावां ने बताया कि बेटा युवराज सिंह स्टडी के लिए कनाडा गया था और अब वहीं कारोबार कर रहा है। 29 को युवराज को विदेशी नंबर से वॉयस और टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज भेजने वालों ने खुद को गोल्डी बराड़ और विक्की पहलवान बताया। युवराज से 5 लाख कनाडा डॉलर की मांग की गई। धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं दी गई तो युवराज और परिवार को जान से मार देंगे।


