दो मामलों में कनाडा में सड़क हाइसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे मामले में दुबुई में व्यक्ति का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में मात्तम का माहौल छाया हुआ है। पहले मामले में मृतक दीदारजीत सिंह के पिता हीरा सिंह ने बताया कि उसका बेटा दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। स्टडी पूरा होने पर अब वह वर्क परमिट पर हो गया था। उसका बेटा जिस गाड़ी में था उसमें एक गुजरात की बेटी और महाराष्ट्र का बेटा था। तीनों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक साल पहले युवक की मां का देहांत हो गया था। जब एक्सीडेंट हुआ उस वक्त काम पर कार में सवार होकर जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्राले के साथ कार की टक्कर हो गई। दीदार सिंह दो बहनों का एकलौता भाई था। बेटे की मौत से सारा परिवार ही खत्म हो गया था। इसी तरह दूसरे मामले में अच्छे भविष्य के लिए दुबुई गए व्यक्ति किकर सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई। व्यक्ति बच्चों के बढ़िया भविष्य के लिए विदेश कमाने गया था। मृतक व्यक्ति अजनाला के गांव रियाड़ का रहने वाला है। मृतक किकर की पत्नी विपनदीप कौर ने बताया कि करीब महीना पहले दुबुई काम करने के लिए गए थे। सुबह तड़कसार उनके साथियों को फोन आया कि उसके पति की मौत हो गई है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों संबंधित मामलों में पीड़ित परिवार वालों ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धारीवाल से गृहार लगाते हुए कहा कि मृतकों के शवों को वापस अपने वतन लाया जाए तांकि उनका अंतिम संस्कार को किया जा सके।


